भ्रमण के दौरान एसपी को गायब मिले पुलिस कर्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था परखी| कई पुलिस कर्मी उन्हें गायब मिले जिनके खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये|

बुधवार शाम शहर की सड़कों पर एसपी निकले| उनके साथ सीओ शरद चन्द्र शर्मा व कोतवाल अनूप निगम भी थे| वह फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद लालगेट, ठंडी सड़क होते हुए रेलवे स्टेशन तिराहा आये| जंहा उन्होंने पुलिस कर्मियों को जाम न लगने देने के निर्देश देते हुए फुटपाथ पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये| इसके बाद रेलवे रोड,चौक बाजार से नेहरू रोड होते हुये घुमना तिराहे तक उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को देखी| कोतवाल से कहा कि नो इंट्री के समय कोई भी बड़ा वाहन शहर में जबरन प्रवेश न करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।