8 फुट की ऊंचाई पर मौत बनकर झूल रहे विधुत तार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद: युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देकर जर्जर विधुत तार दुरुस्त कराने की मांग की है| ना होने की हालत में आन्दोलन की चेतावनी भी दे दी है|

संगठन ने युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव में नेतृत्व में पदाधिकारी भोलेपुर अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पंहुचे | जंहा उन्होंने दिये गये ज्ञापन में कहा है कि पक्का पुल से ,मनोज कपड़े वालों की दुकान तक बिजली के तार पूरी तरह मौत को दावत दे रहे है| सड़क से महज 8 से 10 फुट की ऊँचाई पर तार मौत बनकर झूल रहे है|

कायमगंज रोड होने के कारण चार पहिया वाहन व स्कूली बसें इसी मार्ग से निकलती है| संगठन से पांच दिन के भीतर विधुत तार दुरुस्त नही किये तो आन्दोलन की चेतावनी दी है| सुजीत कश्यप, आरिफ खान, नितिन वर्मा, विकास कुमार, शिबलू, फारुख हसीन, गोपाल सिंह कश्यप, वीर सिंह,ललित वर्मा, नितिन वर्मा आदि रहे|