खुद गम्भीर बीमार सीएचसी राजेपुर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) योगी सरकार में भी आम जनता को दर्द से राहत ना मिलने से वह आहत है| सीएचसी पूरी तरह से बीमार है| जिसके चलते मरीजो को दवा नही मिल पा रही है| विभिन्य बीमारियों के मरीज चिकित्सक ना होने से लौट जाते है|

सीएचसी पर डॉ० आरिफ सिद्दीकी की अधीक्षक तैनाती है| लेकिन वह इस तरफ ध्यान कम दे रहे है| बीते कई दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नही है| जिससे कोसो दूर से आने वाले मरीज मायूस होकर कई-कई दिनों से लौट रहे है| लेकिन उनको देखने वाला कोई नही| अस्पताल के भीतर आवारा कुत्ते खुलेआम वार्डो के अंदर प्रवेश कर जाते है| जो बीमारियों को जन्म दे रहे है| सीएचसी पर प्रतिदिन आधा सैकड़ा मरीज कुत्ते काटने के ही आते है| लेकिन वर्तमान में उन्हें समुचित इलाज नही मिल रहा| बिजली की भी समुचित व्यवस्था नही है|

जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर भी अबैध बसूली की जा रही| महिला वन्दना पत्नी रामवीर, क्षमा पत्नी रामवीर आदि ने बताया कि रात में उन्हें मोमवत्ती के सहारे रहना पड़ता है|