गायब महिला चिकित्सको पर लटकी कार्यवाही की तलवार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गुरुवार को लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया| जिसमें उन्हें महिला अस्पताल की तीन चिकित्सक बिना बताये गायब मिली| जिस पर डीएम खफा हो गयी| सभी गायब चिकित्सको पर कार्यवाही की तलवार लटक गयी है|
सबसे पहले डीएम ने लोहिया अस्पताल की ओपीडी के पूंछताँछ केंद्र देखा| वही पास में ही बोर्ड पर लिखी दवाओं की सूची को देखा| जिसमे कई दवा उपलब्ध नही थी| जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की| उसके बाद उन्होंने पर्चा काउन्टर पर अधिक भीड़ होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि पर्चा काउन्टर पर पांच कमियों को बैठाया जाये ताकि भीड़ घंटो ना खड़ी रहे| इसके बाद उन्होने एंटी रेबीज इंजेक्शन वाले कमरे में जाकर देखा जंहा उन्हें इंजेक्शन 29 सितम्बर से खत्म मिले| सीएमएस बीबी पुष्कर से जल्द एंटी रेबीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये|इसके बाद वह नेत्र सर्जन डॉ० ब्रजेश के कमरे में गयी| जंहा डॉ० ब्रजेश अस्पताल भ्रमण पर थे| मौके पर डॉ० अजय कुमार मिले| उन्होंने जिलाधिकारी को जानकारी दी| वही डॉ० विवेक सक्सेना व डॉ० जमरुद्दीन मौके पर नही मिले| यंहा से डीएम महिला ओपीडी पंहुची| और महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ० अखिलेश अग्रवाल व डॉ० कैलाश से जानकारी ली| प्रसूता रोशनी निवासी सरैया से जिलाधिकारी ने अस्पताल से खाना मिलने की जानकारी ली| आगे जाने पर जिलाधिकारी को महिला चिकित्सक डॉ० पूनम शर्मा,डॉ० सपना यादव व डॉ० श्वेता तिवारी व डॉ० नमिता दास गायब मिली|
सीएमएस अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि डॉ० पूनम शर्मा बिना किसी सूचना के बीते 23 सितम्बर से अस्पताल नही आयी है| सपना यादव एक अक्टूवर से बीमार है| वही सबिदा चिकित्सक डॉ० स्वेता तिवारी बीते 3 अक्टूवर से बिना बताये गायब है| सीएमएस ने बताया कि डॉ० नमिता दास लखनऊ ट्रेनिग पर गयी है| वही डॉ० कृष्णा बोस व डॉ० अर्चना महिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात बतायी गयी| तीन महिला चिकित्सको के गायब होने से जिलाधिकारी खफा हो गयी| खास तौर पर डॉ० पूनम शर्मा डीएम के निशाने पर रही|
डीएम ने एक वर्ष तक के अवकाश के अभिलेख किये तलब
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सीएमएस डॉ० अखिलेश अग्रवाल से कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुये कहा की जो चिकित्सक गायब है| उनके एक वर्ष तक के अवकाश से सम्बन्धित अभिलेखों को पेश करे| उन्होंने सीएमएस डॉ० अखिलेश को अपने कैम्प कार्यालय पर तलब किया है| जेएनआई से बातचीत के दौरान जिलाधाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि सभी गायब चिकित्सको के अभिलेख तलब किये गये है| जाँच के बाद प्रभावी कार्यवाही होगी|
सीसी टीवी लगाने के निर्देश
अस्पताल में आने वाले दलालों पर सख्त नजर रखने के लिये जिलाधिकारी ने पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ० बीबी पुष्कर को अस्पताल के गेट पर सीसी टीवी लगाने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा की काफी शिकायत है कि अस्पताल से भर्ती मरीज निजी अस्पतालों के दलाल ले जाते है|