दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव की तैयारी पूर्ण

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) संकिसा में बुधवार से शूरु हो रहे दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है| वही समारोह को लेकर लोगो का आना भी शुरू हो गया है| बौद्ध महोत्सव में मंत्री एसपी सिंह बघेल व स्वामी प्रसाद मौर्य आदि शामिल होंगे|

मंगलवार को संकिसा में तैयारी जोरो पर रही| वही मेले में दुकानदारो ने भी अपनी दुकाने सड़क के किनारे लगा ली| पुलिस ने बड़े वाहनों के प्रवेश पर महोत्सव मार्ग पर रोंक लगा दी है| भोगांव व मैनपुरी से आने वाले वाहनों के लिये संकिसा गाँव से पहले बैरियर लगाया गया है| वही मंत्री एसपी सिंह बघेल महोत्सव की जनसभा को सम्बोधित करेगे| लखनऊ से मंत्री प्रो० एसपी सिंह बघेल के निजी सचिव सुनील कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक वह सुबह 10 :30 बजे डॉ० प्रभात अवस्थी के आवास पर आयेंगे| जंहा कुछ देर रुकने के बाद वह सीपी विधा निकेतन की एक संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे| जंहा से वह 2:15 बजे संकिसा बौद्ध महोत्सव में पंहुचकर जनसभा को सम्बोधित करेंगे| वही धम्म सभा में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही साथ एसपी सिंह बघेल, सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल भाग लेगी।

महोत्सव आयोजक करमवीर शाक्य ने बताया कि लगभग 1 बजे अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य महोत्सव का आगाज करेंगे| 8 बजे बुद्ध वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। 10 बजे भिक्षु सम्मेलन के बाद रात 9 बजे तक धम्म सभा होगी। रात 10 बजे बौद्ध गीत एवं रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बुद्ध पर नाटक का आयोजित होंगे| गुरुवार 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे धम्म यात्रा रवाना होगी। गुरुवार को 2 बजे के बाद धम्म सभा केउपरांत बौद्ध गीत एवं बौद्ध दर्शन कार्यक्रम होंगे| कार्यक्रम में विधायक विनय शाक्य, ममतेश शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह आदि शामिल होंगे| महोत्सव के लिये भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स को तैनात किया गया है|