क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के सामने छलका कार्यकर्ताओ का दर्द

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजयुमो की बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओ का दर्द साफ नजर आया| जब कार्यकर्ताओ ने कहा की उनकी ही सरकार में उनकी सुनी नही जा रही| जिसके बाद उन्हें अपनी शिकायत लिखित में जनप्रतिनिधियों को देने की सलाह दी गयी|

शहर के आवास-विकास स्थित एक अस्पताल के सभागार में आयोजित भाजयुमो की बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास दुबे ने पंहुचकर कार्यकर्ताओ में जोश भरने का प्रयास किया| उन्होंने कहा की पीएम विधुत योजना के तहत जिले के दो गाँव शमसाबाद के चौरा व राजेपुर क्षेत्र के सिकन्दरपुर कोला में बीते 70 साल से विधुत नही थी| मोदी सरकार की पीएम विधुत योजना के तहत दोनों गाँवों में विधुतीकरण हुआ है| इस दीवाली को एक दिन पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ता दोनों गाँवो में जाकर आतिशबाजी जलाकर व दीपक जलाकर ग्रामीणों की खुशियों में शामिल होंगे|

बैठक के दौरान की कार्यकर्ताओ ने कहा कि उनकी पार्टी में सुनी नही जा रही| जब रैली होती है तब भाजयुमों को याद किया जाता है| उसके बाद उनकी समस्याओ को कोई नही सुन रहा है| जिस पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या है तो वह उनसे सीधे कह सकता है| समस्या निस्तारण का प्रयास किया जायेगा| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता दो बार अपने जनप्रतिनिधि को शिकायत लिखित में दे| जब जनप्रतिनिधि उनकी ना सूने तो उन्हें अवगत कराये| जिससे समस्या का समाधान निकल सके| अजीत महाजन, गोपाल राठौर, शिवम् दुबे, शशांक शेखर मिश्रा, रानू दीक्षित, आलोक राजपूत,गुंजन अग्निहोत्री, कृष्णा गुप्ता आदि रहे|