खेरा की तरह ही अलेपुर में भी मौत का तांडब ,10 दिन में पांच की मौत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम अलेपुर में भी मौत का तांडब थमने का नाम नही ले रहा है| जिसके चलते संक्रामक बुखार से पांच दिन में मरने वालो की संख्या तीन पंहुच गयी है| बीती रात भी एक महिला ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया| जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है| सूचना मिलने पर विधायक अन्य बीजेपी नेता मौके पर पंहुचे और जानकारी ली| वही जहानगंज के ग्राम खेरा में भी वर्तमान में यही हालात है|

अलेपुर में कोई दो सप्ताह से संक्रामक रोगों का साया फैलकर ग्रामीणों को अपनी आगोश में लेकर उन्हें मौत का रास्ता दिखा रहा है| ग्रामीणों के अनुसार गाँव की 50 वर्षीय रामबेटी पत्नी रामआसरे को बीते दो दिन पूर्व पैरो में दर्द की शिकायत हुई| जिस पर परिजनों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| जंहा चिकित्सक ने कुछ देर बाद दवा देकर घर भेज दिया| बीती रात अचानक उनकी हालत बिगड़ी और मुंह से खून आया| परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया| रामबेटी की मौत होने से कोहराम मच गया| ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 10 दिन के भीतर पांच लोगो की मौत हो गयी है| जबकि दर्जनों ग्रामीण संक्रामक बुखार की चपेट में है| जानकारी होने पर कायमगंज के भाजपा विधायक अमर सिंह खटीक औरपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने गांव जाकर ग्रामीणों के समक्ष उनका हाल जाना और मृतको के घर जाकर सोक सम्बदनाये ब्यक्त की|

ग्रामीणों की शिकायत पर भाजपा विधायक अमर सिंह खटीक ने उच्चाधिकारियो से संपर्क कर गांव में तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजने को कहा|