गार्ड की जगह होमगार्ड देखकर भड़के एसपी

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) नवागन्तुक पुलिस कप्तान मोहित गुप्ता ने थाने का निरीक्षण किया| जंहा उन्हें गार्ड की जगह होमगार्ड को डियूटी पर तैनात देखा| एसपी यह देखकर भड़क गये| उन्होंने थानाध्यक्ष की क्लास लगा दी| बाद में थानाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि थाने में पुलिस की भारी कमी है| जिस कारण होमगार्ड को पहरे पर लगाया जाता है|
एसपी ने थाने पंहुचकर थाने की साफ़-सफाई देखी| लेकिन उन्हें गंदगी मिली| जिससे वह खफा हो गये| उन्होंने डियूटी रजिस्टर देखा जो उन्हें पूर्ण नही मिला| इसके साथ ही साथ अन्य कई और अभिलेख भी पूर्ण नही थे| उन्होंने थानाध्यक्ष को जल्द सभी अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिये| कुछ देर बाद उनकी नजर थाने में संतरी डियूटी पर तैनात होमगार्ड सतीश चन्द्र मिला | जिस पर उन्होंने आपत्ति की|
एसपी ने कहा कि यह क्या तरीका है पुलिस कर्मी की जगह सुरक्षा डियूटी में होमगार्ड लगा रखा है| जिस पर थानाध्यक्ष हरिओम प्रसाद त्रिपाठी ने उन्हें बताया कि थाने में फ़ोर्स की भारी कमी है| जिससे होम्गार्ड की तैंनार्ती की गयी है| उन्होंने कस्बे में होने वाले मोहर्रम व राम लीला के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिये|