सीमा विस्तार में शमसाबाद नगर पंचायत को मिले चार नये वार्ड

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनैतिक गलियारों में उठा-पटक शुरू हो गयी है| वही सीमा विस्तार होने से शमसाबाद नगर पंचायत की सियासत करने वाले कुछ लोगो के समीकरण बन गये तो कुछ के बिगड़े भी है| चार नये वार्ड बनाये जाने से लगभग 7 हजार 757 मतदाता नये जुड़ रहे है| जो चुनाव को खासा प्रभावित करेंगे|
बीजेपी सरकार प्रदेश में बनने से पूर्व नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड थे| जिसमे अम्बेडकर नगर जिसके सभासद जय शरण जनसंख्या 2361 , अशोक नगर के सभासद महेन्द्र सिंह व जनसंख्या 1973, संजय नगर के सभासद बीना देवी व जनसंख्या 2410 , शास्त्री नगर के सभासद बागीश कुमार यादव जनसंख्या 1841, सुभाष नगर की जनसख्या 2285 व सभासद नईका बानो, जाकिर हुसैन नगर की सभासद ताहिरा बेगम व जनसख्या 2142 , तुलसी नगर की जनसख्या 2347 व सभासद तबस्सुम, गाँधी नगर की जनसंख्या 2234 व सभासद जोगराज, राजीव नगर की जनसंख्या 1982 व सभासद नगमा, आजाद नगर की जनसख्या 1352 व सभासद चाँद मियां, टीपू नगर की जनसख्या 2203 व सभासद अनवर खां, इंद्रानगर की जनसख्या 1916 व सभासद रईस अहमद , नेहरू नगर की जनसख्या 2417 व सभासद जितेन्द्र कुमार, फक्रुद्दीन नगर 1960 व् किदवई नगर की जनसख्या 2417 व सभासद मुजम्मिल है|
सीमा विस्तार में शामिल हुये चार वार्ड
बीजेपी की सरकार बनने के बाद शमसाबाद का प्रस्तावित सीमा विस्तार कर दिया गया| जिसमे 1400 मतदाताओ वाला दीनदयाल उपाध्यय नगर, 1940 की आबादी वाला आबंती बाई नगर, पटेल नगर 2352 की जनसंख्या, भगत सिंह नगर 2065 की आबादी वाले वार्ड बनाये गये है| नये वार्ड बनने से लगभग 7757 मतदाता टाउन एरिया में जुड गया है|