तंत्र-मंत्र से पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर टप्पेबाजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम न्यायामतपुर भुक्सी निवासी मुकेश कुमार के घर आये टप्पेबाज ने तंत्र-मन्त्र का झांसा देकर घर के बक्से में रखी नकदी साफ कर दी| मुकेश ने थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
गुरुवार को मुकेश कुमार सुबह किसी काम से घर से बाहर गया था| घर पर उसकी पत्नी साधना देवी थी | दोपहर उसके घर के बाहर बाइक से एक युवक आया उसने अपना नाम पवन मिश्रा निवासी नीवकरोरी मोहम्मदाबाद बताया| साधना देवी उसकी बातो में आ गयी| साधना ने कहा कि उसके भाई के कोई संतान नही है| तभी उसने साधना को समझ लिया| उसने पानी पीने के लिये माँगा और कहा कि वह उसके भाई से तंत्र-मन्त्र के माध्यम से संतान पैदा कर देगा| उसने साधना से पूजा सामिग्री मगा ली और कमरे में ले गया| जंहा उसने कहा की वह हाथ-पैर धोकर आये| साधना हाथ-पैर धोने चली गयी| तभी उसने उसने बक्सा खोलने के बाद उसमे रखे 20 हजार रूपये साफ कर दिये और फरार हो गया|
साधना जब वापस आयी तो वह गायब था| उसने घटना की जानकारी अपने पति मुकेश कुमार को दी| मुकेश ने मौके पर जाकर देखा और पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|