रिश्तेदारी से आ रहे बाइक सबार को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के कंपिल-रुदायन मार्ग पर जिजौटा मोड़ के निकट 3 बाइक सवार हमलावरों ने टक्कर मार कर बाइक सबार के गोली मार दी। उसे गम्भीर हालत में भर्ती किया गया| गोली उसके दाहिने कंधे के नीचे लगी| पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच में जुट गयी है|

जनपद एटा के राजा का रामपुर छोटी कनेशर निवासी अनिल कुमार राठौर पुत्र रमेश सिंह कंपिल के ग्राम जिजौटा बुजुर्ग में रिश्तेदार दिलदार सिंह के घर आया था| दोपहर बाद वह बाइक से घर वापस जा रहा था |तभी तीन बाइक सबार हमलावरो ने कंपिल-रुदायन मार्ग पर जिजौटा मोड़ के निकट अनिल को रोंककर गोली मार दी| पुलिस को दी गयी तहरीर में ध्रुव कोरी पुत्र ग्रीश कोरी,विजेंद्र यादव पुत्र अनार सिंह यादव ,शिवनंदन उर्फ नीटू भदौरिया पुत्र वीरेंद्र भदौरिया को नामजद किया गया है| घटना की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जंहा से उसे रिफर कर दिया गया|

थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची, प्रार्थना पत्र मिल गया है। मुकद्दमा दर्ज किया जायेगा।