एक समय में एक ही काम करें छात्र

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमे छात्रों को सफलता के मंत्र बताये गये| कहा गया कि एक समय में यदि एक ही काम में छात्र अपना ध्यान लगाये तो सफलता जरुर मिलेगी|
शहर के ठंडी सड़क स्थित एक सभागार में रविवार को आयोजित जिला सम्मेलन में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने छात्र-छात्राओ को सफलता के मंत्र बताये| उन्होंने कहा कि कक्षा में पढ़ने जाएं तो अध्यापक की बात पर शत प्रतिशत ध्यान दें। खेल के मैदान में तो खेल पर ध्यान दें। इतना कर लिया तो सफलता मिलना तय है।उन्होंने कहा कि जब वह पढने जाते तो छात्रों को सुबिधाओं का आभाव था| लेकिन वर्तमान में हालात कुछ और है आज कंप्यूटर, इंटरनेट, टीवी है जिसका इस्तेमाल वह अपनी पढाई में कर सकते है| परीक्षा में जितने नंबर मिल जाएं, उससे संतुष्ट हो। रुकना नहीं है, उससे और आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।ऊर्जा के साथ जुनून पैदा कर लिया तो मंजिल मिलकर रहेगी। मंत्री चेतन चौहान ने अनुसूचित जाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।विधायक अमर सिंह खटिक के संचालन के दौरान टोंकने पर उन्होंने श्याम वाल्मीकि को लताड़ लगा दी | संचालन रूपेश गुप्ता ने किया।
सांसद मुकेश राजपूत,सफीपुर के विधायक बंबालाल दिवाकर,भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर,भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामआसरे दिवाकर आदि ने विचार व्यक्त किए।