गाँधी आश्रम कर्मियों को भविष्य निधि ना मिलने की पड़ताल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: क्षेत्रीय गाँधी आश्रम मदारबाडी में आश्रम के अधिकारियो ने पंहुचकर कर्मचारियों को वेतन व भविष्य निधि ना मिलने के सम्बन्ध में लंबी वार्ता की| वार्ता पूरे दिन चली| एक रविवार को भी चलने की सम्भावना है|

गाँधी आश्रम के डायरेक्ट दीनानाथ त्रिवेदी, मंत्री व क्षेत्रीय प्रशासक नागेन्द्र नाथ तिवारी अपनी 14 सदस्यीय कमेटी के साथ शहर कोतवाली के मदारबाड़ी आश्रम पंहुचे| जंहा उन्होंने आश्रम कर्मियों को वेतन भुगतान न होने, भविष्य निधि व फंड ना मिलने सम्बन्धित विषय पर लम्बी चर्चा व जाँच की| वही जो आश्रम कर्मी अपने सेवाकाल के दौरान मर गये उनके क्लेम का पैसा अभी वर्षो से फंड कमिश्नर के यंहा से मंजूर नही हुआ है| सुबह से चला लम्बा विचार विमर्श शाम तक जारी रहा| वही रविवार को भी अधिकारी अपनी जाँच पड़ताल कर सकते है|

इस दौरान अनिल कुमार सिंह, बजरंग बहादुर, लक्ष्मण सिंह, गोपाल बाबू पुरवार, राममुरारी शुक्ला, उत्तम मिश्रा, मुन्ना लाल राजपूत, विक्रांत सिन्हा आदि मौजूद रहे |