ग्रामीण की झोपड़ी में आग लगा भूमि पर किया कब्जा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम जेदपुरा मौजा बिल्सडी निवासी धनीराम पुत्र मंगूलाल शाक्य की झोपड़ी पर कुछ दबंगो ने आग लगाकर राख कर दिया| इसके साथ ही साथ उसकी भूमि पर ट्रेक्टर चलाकर उस पर अपना कब्जा कर लिया | मामले की सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

धनीराम ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके घर के निकट लगभग आठ डिसीमल जगह है| उसमे उसके जानवर रहते है| घर का कुछ सामान भी वही रखा रहता है | यह भूमि उसके पूर्वजो की 40 साल से है | 8 सितम्बर को सुबह लगभग 8 बजे गाँव के ही कुछ दबंग मुकेश, होरीलाल, संजय, रमेश चन्द्र, अबधेश विनोद आदि लगबग डेढ़ दर्जन लोग आ गये| उन्होंने उसकी झोपडी में आग लगा दी| और ट्रेक्टर से भूमि भी जोत ली|

थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी नही है| तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी |