बस अड्डे के सामने बनी दुकानों को तोड़ने की खबर से पनपा आक्रोश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: शहर के लाल दरवाजे पर स्थित रोडबेज बस अड्डे के सामने बनी दुकानो को विभाग ने तोड़ने का फरमान जारी कर दिया| जिससे दुकानदारो में आक्रोश व्यक्त हो गया है| दुकानदारो ने एआरएम के खिलाफ नारेबाजी भी की|
रोडबेज बस अड्डे के सामने लगभग 25 दुकाने परिवहन निगम की है| जिनमे से लगभग 17 दुकानदारों को विभाग ने नोटिस जारी कर तोड़ने का फरमान सुना दिया| एआरएम अंकुर विकास के द्वारा दुकानों पर चस्पा किये गये नोटिस में कहा है कि रोडबेज बस अड्डे के दोनों गेटो के मध्य अबैध दुकानों का संचालन किया जा रहा है| यह दुकाने सड़क परिवहन निगम के परिक्षेत्र में आती है| इस सम्बन्ध में बीते 22 अक्तूबर 2016 को भी विभाग ने नोटिस जारी किया था| उसी के अनुपालन में 11 मई 2017 को भी नोटिस जारी किया गया| उसके बाद भी अबैध दुकाने नही हटी | तो 24 घटे के बाद दुकाने प्रशासनिक आधार पर हटा दी जायेगी|

नोटिस मिलने के बाद दुकानदार आक्रोशित हो गये| कुछ लोगो ने दुकाने खाली भी कर दी| जबकि कई दुकानदार आक्रोशित हो गये| उन्होंने एआरएम पर अबैध बसूली के चलते दुकाने हटाने का आरोप लगाया| उन्होंने सड़क पर खड़े होकर एआरएम के खिलाफ नारेबाजी की| दुकानदारो ने कहा कि जब तक नया बस अड्डा शुरु नही होता तब तक उन्हें रहने दिया जाये| जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो| इस दौरान अंकुर तिवारी, कल्लू तिवारी, अजीत कुमार, प्रमोद गुप्ता, मुन्ना, ऋषि आदि ने नारेबाजी की|

एआरएम अंकुर विकास ने बताया कि जेसीबी की व्यवस्था की जा रही है| इसके बाद दुकानों पर जेसीबी चलेगी| पुलिस व प्रशासन के आला अफसर भी मौजूद होंगे|