संदिग्ध हालत में करंट लगने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: सोमबार की शाम संदिग्ध हालत में करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गयी| ससुराल के लोग शव घर पर छोड़ फरार हो गये | महिला के भाई ने उसके ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर निवासी 28 वर्षीय बीना यादव पत्नी सनी यादव की करंट लगने से मौत हो गयी| पड़ोसियों की सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे| लेकिन तब तक ससुराल वाले घर से फरार हो गये थे| मृतका के भाई शैलेन्द्र निवासी धीरपुर गुरसहायगंज कन्नौज ने बताया कि बहन का विवाह अप्रैल 2016 में किया| लेकिन परिजन अन्य पैसे की मांग कर मारपीट करते थे| बीते तीन दिन पूर्व भी मारपीट की थी| पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी की मीना की मौत करंट लगने से हो गयी है|

जब वह लोग पंहुचे तो बीना का शव पड़ा था| उसके ससुराल बाले गायब थे| घटना की सूचना पर शहर कोतवाल अनूप निगम मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| भाई ने मृतका के ससुर रामोतार, सास, देवर व पति के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी| पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है|