ठेकेदारी के विवाद में विधायक समर्थक व एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) क्षेत्र के बदनपुर जमापुर में प्रस्तावित छात्रावास को बनवाने के ठेके को लेकर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के समर्थक व एबीवीपी कार्यकर्ता भिड गये| मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों पक्षों को किनारे कर कागजात दिखाकर कार्य कराने के निर्देश दिये|
एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की विधायक सुशील शाक्य के समर्थक व रिश्तेदार अबैध रूप से छात्रावास बनबाने के लिये जेसीबी लगाकर नीव खुदा रहे है |सूचना पर एबीवीपी के सह विभाग संयोजक अभिषेक वाथम अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ मौके पर आ धमके| उन्होंने इसका विरोध कर दिया| जिस पर उनका एक समर्थक से विवाद भी हो गया| घटना की सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर व थानाध्यक्ष सुशील कुमार मौके पर आ गये| एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया की एक इनोवा कार विधायक समर्थको की तरफ से पंहुची जिसमे अबैध हथियार भरे थे| जब कार को चेक करने के लिये कहा गया तो पुलिस ने उसे फरार करा दिया|
एबीवीपी के सह विभाग संयोजक ने घटना के बाद प्रेस वार्ता कर कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है| इस सम्बन्ध में वह जल्द एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेट करेंगे|
विधायक सुशील शाक्य ने जेएनआई को बताया कि गोविन्द गुप्ता को छात्रावास बनाने के लिये काम की अनुमति लिखित मे मिल गयी है| वह अपनी जगह सही काम कर रहा है| एबीवीपी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी करने का प्रयास कर रहे है|वही थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एक पक्ष छात्रावास बना रहा था दूसरा पक्ष उसका विरोध कर रहा था| दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया| कागजात के विषय में वह जानकारी नही दे पाये|