पुरानी रंजिश में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चपरा निवासी 75 वर्षीय विश्राम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| पुलिस गाँव के ही चार लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

बीती रात विश्राम सिंह अपनी पत्नी विटोली देवी के साथ घर के बाद चबूतरे पर सो रहे थे| मृतक के पुत्र सुभाष राजपूत ने बताया कि तभी गाँव के रामपाल पुत्र लालाराम, जयकरण पुत्र रामपाल, शिवपाल पुत्र सोनेलाल, बटेसुर पुत्र श्रीकृष्ण आये और विश्राम सिंह के गोली मारदी| गोली उनके कंधे के निकट लगी| जिससे वह बुरी तरह गम्भीर हो गये| परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी| पुलिस उनको लेकर लोहिया अस्पताल लगभग 11:30 बजे पंहुची| जंहा डॉ० मनोज रतमेले ने उसे मृत घोषित कर दिया| विश्राम सिंह की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी विटोली देवी की हालत भी बिगड़ गयी| उसे भी लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|मृतक के पुत्र ने बताया की आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है|

विटोली देवी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|