राजेपुर में प्रथम बार पधारे गणपति

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) भगवान गणेश राजेपुर क्षेत्र में प्रथम बार पधारे है| जिससे क्षेत्र के श्रधालुओ में खासा उत्साह है| गणपति के बिराजमान होने से श्रद्धालु अपने को धन्य मान रहे है| सुबह शाम आरती व प्रसाद का ग्रहण कर भक्त अपने को धन्य मान रहे है| आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि यही विघ्नहर्ता है जो क्षेत्र की जनता की सभी बाधाओ को दूर करेंगे|
बीते शुक्रवार को कमेटी के सदस्यों ने कस्बे के जनता मेडिकल स्टोर के निकट विघ्नहर्ता को बिराजमान किया गया है| जंहा एक सप्ताह तक गणपति की सेवा सत्कार किया जायेगा| कमेटी के सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह प्रताप सिंह का कहना है कि गंगा पास क्षेत्र में भागवत, अखंड रामायण व अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते है|लेकिन गणपति की स्थापना नही हो पा रही थी| पिछले वर्ष ही वीरेन्द्र उर्फ़ राहुल, आरजू, अभय, लल्ला आदि ने गणपति स्थापना की योजना बनायी और इस वर्ष उनकी स्थापना कर दी| उन्हें विश्वास है जब गणपति जायेगे तब वह अपने साथ ही साथ सभी के कष्ट भी ले जायेगे|
स्थापना स्थल पर प्रतिदिन शाम को 9 बजे आरती होने के बाद भजन कीर्तन का आयोजन होगा| जो तकरीबन एक घंटे तक चलेगा| 1 सितम्बर को जागरण का आयोजन भी किया गया है| वही 3 सितम्बर को 51 किलो के मोदक का भोग लगाकर उन्हें भू-विसर्जन किया जायेगा|