नौनिहालों को दिये जा रहे खुले में शौच जाने के संस्कार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम जिजौटा बुजुर्ग में पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाने का प्रयास किया जा रहा है| जिसके चलते नौनिहालो को खुले में शौच जाने के लिये भेजा जा रहा है और गाँव में गंदगी का भी अम्बार है| जिससे चलते ग्रामीणों का निकलना तक दूभर है|

गाँव के निवासी दिलदार सिंह पुत्र जगमोहन सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र दे ध्यान इस तरफ खीचा है| दिलावर सिंह ने शिकायत में कहा है कि उसके घर के निकट की ग्राम पंचायत की भूमि पड़ी है| जिस पर गाँव के लोग अपना कूड़ा डालते है| वही गाँव के दर्जनों बच्चे उसी जगह पर खुले में शौच करते है| जिससे नित नई बीमारी फैलने का खतरा है|

पीड़ित ने गाँव के कई लोग जो गंदगी फ़ैलाने में अब्बल है उनके नाम भी अफसरों को दिये है| थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|