अखंड भारत यात्रा में राष्ट्र गीतों पर थिरके युवा

CRIME FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू महासंघ के द्वारा निकाली गयी अखंड भारत यात्रा में देश भक्ति के तरानो पर युवा जमकर थिरके| यात्रा में झांकी भी शमिल की गयी थी|

थाना मऊदरवाजा के टाउन हाल से शुरू हुई यात्रा तिकोना, पक्का पुल, चौक, नेहरु रोड, घुमना, लाल दरवाजा होते हुये स्वराज कुटीर में समाप्त हुई| डीजे की धुन पर युवा राष्ट्र भक्ति के तरानों पर जमकर थिरके| यात्रा के दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहनों को पूरी तरह बंद कर दिया था | लेकिन संतोष जनक ना होने से आयोजक चिंतित जरुर दिखे|

चौक से नंदी सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी ने यात्रा में अपने साथियो के साथ सहयोग किया| साथ ही साथ हिजाम जिलाध्यक्ष राघव मिश्रा भी यात्रा में शामिल हुये| वही विश्व हिन्दू महा संघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति आदि रैली में रहे| संगठन के जिलाध्यक्ष अविनाश दुबे, सौरभ शुक्ला, राहुल जैन, आचार्य प्रदीप शुक्ला, नन्हे पंडित, शनी कुशवाह आदि भी पूरी ताकत से जुटे रहे |