प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: विकास खंड कायमगंज के ग्राम चिलौली की प्रधान से असंतुष्ट ग्राम सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया| जंहा से उसे अगिम कार्यवाही के लिये भेज दिया गया |

चिलौली की ग्राम प्रधान रामसखी पत्नी रामदुलारे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर ग्राम पंचायत सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| जंहा उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने एक भी खुली बैठक नही की| गाँव में विकास कार्य नही कराया| सफाई व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था ठीक से नही की गयी| पात्रो को वृद्धावस्था पेंशन व आवास आदि का लाभ नही दिया गया|

गाँव की गलियाँ व नाली खराब पड़ी है | उन्होंने कहा की गाँव में 15 सदस्य है| जिसमे से अधिकतर अविश्वास प्रस्ताव के साथ है|