बीजेपी नेता के सुरक्षा कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बाइक तोड़ी

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के नरकसा कादरी गेट निवासी बीजेपी नेता के निजी सुरक्षा कर्मी प्रमोद शुक्ला को दबंगो ने पीट दिया| घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| पुलिस ने जाँच कर समझौता करा दिया|

प्रमोद शुक्ला ने बताया कि वह एक बीजेपी नेता सुरक्षा गार्ड है| बुधवार को वह किसानन नगला बढपुर से गुजर रहा था तभी कुछ युवा मैच खेल रहे थे| गेंद अचानक प्रमोद के सिर में जा लगी| तो प्रमोद का युवाओ से विवाद हो गया| विवाद के खिलाडियों ने प्रमोद को दौड़ा लिया और पिटाई कर दी| आक्रोशित खिलाडियों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी| घटना की सूचना उन्होंने आवास विकास पुलिस चौकी को दी |

पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी | जिसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू की| आवास विकास चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है| इस लिये कोई कार्यवाही नही की|