कटान का मजबूतीकरण करने के दिये निर्देश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) विकास खंड के ग्राम खेमरैगाई में हो रहे कटान का जिलाधिअकारी रविन्द्र कुमार व एसपी दयाशंकर मिश्रा ने निरीक्षण किया| जिलाधिकारी ने कटान जल्द रोकने के साथ ही साथ मजबूतीकरण करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता सिंचाई को दिये|

डीएम सरकारी अमले के साथ खेमरैगाई पंहुचे | जंहा उन्होंने सिचाई विभाग द्वारा कटान क्षेत्र में कराये जा रहे कार्य का जायजा लिया| डीएम ने अधिशाषी अभियंता सिचाई `को आवासीय मकानों के किनारे हो रहे कटान क्षेत्र का मजबूतीकरण कराने एवं कटान रोंकने के निर्देश दिये| उन्होंने क्षेत्रीय कानूनगो से कहा कि गाँव में जलस्तर बढने पर ग्रामीणों को कहाँ ठहराया जायेगा| कानूनगो ने बताया कि जलस्तर बढने पर गाँव के लोगो को याकूतगंज व बलीपुर के विधालयो में रहने की व्यवस्था की गयी है| उन्होंने दोनों जगह बिजली व पानी की उचित व्यवस्था ए निर्देश दिये|

उन्होंने बाढ़ से सम्बन्धित सभी अफसरों को निर्देशित किया की अधिक जलस्तर बढने पर अपने विभागों से पूर्ण व्यवस्था रखे| बाढ़ से सम्बन्धित सभी व्यवस्था पूर्व से ही रखी जाये| लापरवाही करने वालो पर कार्यवाही की जायेगी|