महिला होमगार्ड से कमांडेंट के चालक ने की छेड़छाड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद : होमगार्ड कमांडेट के चालक ने महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ कर दी| महिला होमगार्ड ने एसपी से शिकायत की जिसके बाद उन्होंने जाँच के आदेश दिये|
एसपी से महिला होमगार्ड ने कहा कि वह बीते 19 जुलाई को किसी काम से कार्यालय गयी थी| वह कलेक्ट्रेट में तैनात है| कार्यालय में कमांडेंट के वाहन चालक ने उसे देखकर छेड़छाड़ कर दी| चीखपुकर सुनकर लोग एकत्रित हो गये| चालक मौके से खिसक गया| पीड़ित महिला होमगार्ड ने घटना की जानकारी कमान्डेंट को दी | लेकिन उन्होंने ने भी कोई कार्यवाही नही की|
सोमबार को जब एसपी दयानंद मिश्रा से महिला होमगार्ड ने शिकायत की तो उन्होंने कमांडेट को जाँच कर कार्यवाही करने के आदेश दे दिये|