सहायक अध्यापिका ने हेडमास्टर को चप्पलो से पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) विकास खंड कमालगंज के प्राथमिक विधालय शरफाबाद में तैनात हेडमास्टर को उसी विधालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने अपने पति के साथ मिलकर जमकर पीट दिया| हेडमास्टर ने थाने में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|

प्रधानाध्यापक साविर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह वर्तमान में राशन कार्ड सत्यापन में लगी है|उनके विधालय में चार सहायक अध्यापक रेनू, सुनीता पाल, शकीला बेगम व इमरान अली कार्यरत है| रेनू के पति प्रवीन कुमार सह-समन्वयक है| रेनू अक्सर विधालय में विलम्ब से आती है| इसके लिये उन्हें कई बार टोंका गया| 21 जुलाई को सुबह 9 बजे वह अपने पति प्रवीन कुमार के साथ आयी| उनके आने से पूर्व साविर ने आकस्मिक अवकाश उपस्थिति रजिस्टर पर चढ़ा दिया था|

यह देखकर वह रेनू आग बबूला हो गयी |उसके साथ अभद्रता शुरू की| आरोप है कि जब हेडमास्टर साविर ने मना किया तो सहायक अध्यापक रेनू ने उसे चप्पलो से पीट दिया | रेनू ने रसोई घर से लकड़ी उठाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी| रेनू के पति प्रवीन ने विधालय का उपस्थित रजिस्टर फाड़ दिया| तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है|