रात भर चोरो ने तोड़े ताले, आठ घरो से लाखो के नकदी-जेबर साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर में बीती रात चोरो ने रात भर गाँव में घूम-घूम कर आठ घरो में चोरी की घटना को अंजाम दिया| जिससे लाखो के जेबरात व नकदी चोरी किये गये| आठ घरो में एक साथ चोरी से पुलिस के होश उड़ गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|बीती रात चोर गाँव के फारुख के घर में घुसे| फारुख दिल्ली में नौकरी करता है| उसकी पत्नी मुन्नी पुत्री करीना छत पर सो रहे थे| चोरो ने दीवार के सहारे चढ़कर घर में प्रवेश किया और कमरे का घर में रखी चाबी से ताला खोलकर सूटकेस से 8000 रूपये, एक जोडी तोडियां आदि जेबरात चोरी कर लिये| राजवीर सिंह के कमरे का ताला तोड़कर घर के बक्से में रखी एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, एक करधनी, दो सोने के हार, 11 हजार रूपये चोरी कर लिये| राजवीर अपनी पत्नी विमला व परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे| गिरजा शंकर पाण्डेय की दुकान घर में ही है| चोरो ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखी 8 हजार की नकदी, परचून का सामान चोरी कर लिया|झब्बू खां ने बताया कि वह अपनी इशरा बेगम के साथ छत पर सो रहे थे| चोरो ने मेंन गेट की लकड़ी तोड़कर कुंडी खोल दी और अंदर आ गये| घर में रखा वक्सा वह उठा ले गये| बक्सा सुबह राजवीर के खेत में मिला| झब्बू ने बताया की उसक पुत्र शाहरुख़ का सितम्बर में विवाह है | उसके लिये बनाये गये जेबर झुमकी, अंगूठी, पायल व 30 हजार रूपये चोरी कर लिये| रुखसार खां अपनी पत्नी नूरी के साथ गाँव के ही एक शादी समारोह में गये थे| उनके घर का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, तोडियां व 5 हजार रूपये चोरी कर लिये गये | पपड़ी विक्रेता कृष्णपाल चक के घर पीछे से नकब लगाया गया| नकब लगाकर एक जोड़ी झुमकी, 2 जोड़ी पायल, 1 सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल व 25 हजार रूपये चोरी किये गये |कृष्णपाल भी अपनी पत्नी बसंती देवी, पुत्र करन व शिवा के साथ छत पर सो रहे थे|

समिया बेगम पत्नी अनवार अहमद जयपुर के रहती है| ऊसके मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी हो गया| शेहेल पुत्र शिवराज के घर से दो जोड़ी पायल 19 हजार रुपए चोरी हो गये| वह भी पत्नी शहनाज के साथ छत पर सू रहा था| एक ही रात में आठ घरो में चोरी की बरदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सबाल खड़े कर दिये| घटना की सूचना मिलते ही थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक पंहुचे और डॉग स्कोट को भी बुला लिया| कुत्ता आस्कर से सुराग तलाश करने का काफी प्रयास किया गया| लेकिन कोई पता नही चला| पुलिस ने सभी की एक सामूहिक चोरी की तहरीर ले ली|

प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि सामूहिक तहरीर ले ली गयी है| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|