टीकाकरण ना होने से घातक बीमारी की चपेट में मबेशी

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) विकास खंड नवाबगंज के ग्राम प्रहलादपुर में भीषण गर्मी के चलते जानवरों को घातक बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है| जो अपना बिकराल रूप ले रही है| ग्रामीणों का आरोप है कि गाँवो के पशुओ का टीकाकरण नही किया गया जिससे वह बीमारी के शिकार हो रहे है|

बीती सोमबार की रात चार भैसों के बच्चे अचानक मौत के मुंह में चले गये| जिससे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गयी| वही ग्रामीण अन्नू यादव, सिलेटी,पप्पू दिनेश, वेदराम, भूरे, कल्लन आदि ने बताया कि जानवर चरने के लिये जाते है और बरसात के पानी से उन्हें थनैला रोग हो रहा है| गाँव में बढ़ रहे इस बीमारी के प्रकोप से ग्रामीण अपने जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है|

गाँव का पशु चिकित्सालय में किसी की भी तैनाती नही है| चार्ज अचरा के बीओ डॉ० उदय राज के पास है| वही प्रहलादपुर में झोलाझाप पशुओ का इलाज कर रहे है| उन्होंने बताया कि जानवरों के बीमारी होने की जानकारी उन्हें नही है| अब वह पशुओ के करण को जल्द शूरू करा देंगे|