काला दूल्हा देख डोली का शादी से इंकार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के गांव आलूपुर निवासी बारेलाल की पुत्री डोली ने अपना दूल्हा काला देख विवाह करने से इंकार कर दिया| जिससे शादी की धूमधाम में खलल पड़ गया| काफी कहा-सुनी के बाद भी जब डोली राजी नही हुई तो दुल्हे के रिश्तेदार की पुत्री से विवाह तय करा दिया गया| जंहा विवाह की तैयारी शुरू हो गयी|

बारेलाल की पुत्री डोली का विवाह कन्नौज तालग्राम के ग्राम नगला ताल पार निवासी रोहित पुत्र मोहनलाल से तय हुआ था| बीते शनिवार को बरात गाजे-बाजे ले साथ डोली के दरवाजे पंहुची तो स्वागत आदि की रस्म अदा हुई। दूल्हा जब बारात लेकर दुल्हन डोली के दरवाजे पर पंहुचा द्वारचार के समय डोली की नजर दुल्हे पर पड़ी और वह काला दूल्हा देखकर भड़क गयी और इसने विवाह करने से इंकार कर दिया | डोली के इंकार पर उसके परिजन सकते में आ गये और उसको मनाने में लगे रहे | आक्रोशित युवती ने अपने हाथ में बंधा कंकन खोलकर अलग फेंक दिया| डोली का कहना है कि बरुआ ताल निवासी मध्यस्थ उमेश से उसने कई बार लडके का फोटो माँगा लेकिन उमेश ने फोटो नही दिखाया| मामले की सूचना मिलने पर दरोगा महेश चन्द्र मौके पर आ गये लेकिन बात नही बनी| बाद में मध्यस्थ उमेश ने बरुआ ताल में रहने वाले लड़के के रिश्तेदार रामनाथ की पुत्री वीनू से रोहित से तय करा दिया और बारात बरुआ ताल चली गयी|

दरोगा महेश ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के बाद बारात चली गयी| किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत नही मिली| शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|