काला दिवस के रूप में मनी आपातकाल की बरसी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: बीजेपी ने सोमबार को आपातकाल लगाने की 43 वीं बरसी पर कार्यक्रम का आयोजन किया। सिकत्तरबाग स्थित एक विधालय में आयोजित बैठक में इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के रायबरेली से हुये निर्वाचन को अबैध घोषित किया गया| इंदिरा गाँधी ने देश में आपात काल की घोषणा कर दी| विरोधी दल के नेताओ को जेल भेज दिया गया| अटल, मुरली मनोहर जोशी सहित कई को नजर बंद किया गया| प्रेस की स्वतंत्रता छीनली गयी| लोग लगभग दो सालो तक जेलों में बंध रहे| नेताओ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश के संविधान को संशोधित कर आपातकाल लगाया था उसे आज तक पुन: संशोधित कर अपने मूल स्वरूप में वापस नहीं लाया गया। यह चिंता का विषय है।
बैठक में बीजेपी नेताओं में विवाद
जिस समय बैठक पूरे रंग पर थी तभी फ़तेहगढ़ के एक बीजेपी नेता ने संचालन कर रहे नगर महामंत्री नरेन्द्र राठौर से कहा कि उन्हें सूचना नही मिलती और कार्यकर्ताओ का सम्मान नही हो रहा | जिस पर नगर महामंत्री नरेन्द्र ने फतेहगढ़ मंडल के अध्यक्ष की तरफ इशारा करते हुये कहा कि इन्हे सूचना देनी चाहिए थी| इसी बाद को लेकर दोनों नेताओ में विवाद हो गया| बाद में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने दोनों को शांत कर कहा कि पार्टी की पर्यादा को बनाये रखे| इसके बाद उन्होंने विवाद को शांत किया|

सुधांशु दत्त द्विवेदी, प्रांशु दत्त द्विवेदी, रामवीर शुक्ला, राम आसरे दिवाकर, शैलेन्द्र सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, प्रबल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे |