दबंगो ने सब्जी विक्रेता का गला रेता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के खटकपुरा सिद्दीकी निवासी 55 वर्षीय इलियास उर्फ़ पप्पू पुत्र अहमद बक्स को कुछ दबंगो ने पुराने विवाद के चलते गला काटकर जख्मी कर दिया| पुलिस ने घायल को लोहिया अपस्ताल भेजा| जंहा उसका उपचार किया गया|इलियास के पुत्र सलमान ने बताया कि मोहल्ला इज्जतखां निवासी चार लोगो से बीते दिन विवाद हो गया था| जिसके बाद आरोपी खुन्नस मान रहे थे| रविवार को जब उसके पिता लाल दरवाजे से मीठ खरीदकर लौट रहे रहे थे तभी दबंगो ने उनका गला चाकू से काट दिया| जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गये|

घटना के बाद बड़ी संख्या में भीड़ घायल इलियास को लहुलुहान अवस्था में कोतवाली लेकर पंहुची| साथ में घायल की पत्नी मुन्नी व बेटी अपसाना भी थी| कोतवाली में घुसने को लेकर घायल की पुत्री का एसएसआई मोहित यादव से विवाद हो गया | बाद में पुलिस ने भीड़ बढ़ते देख उसे ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल भेजा| डॉ० रतमेले ने उसका उपचार किया| घुमना चौकी इंचार्ज रामप्रकाश भी लोहिया अस्पताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इलियास के पुराने विवाद की पंचायत साहबगंज चौराहे के निकट होनी थी| पंचायत होने से पूर्व ही चाकू से इलियास का गला काटा गया| चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने बताया कि जाँच की जा रही है| घटना पूर्व में हुये विवाद के चलते हुई है|