बेकार गयी मंत्री की फटकार, मंडी में गंदे पानी की भरमार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: शहर की चर्चित सातनपुर आलू मंडी में अफसर अपना काम किस ईमानदारी से कर रहे है| यह उसमे प्रवेश करते ही पता चल जायेगा| गंदगी व जल भराव इतना की पैर रखने तक की जगह नही| मंडी में आने वाले किसान और व्यापारी दोनों के लिये मंडी किसी नर्क से कम नही है| लकिन अफसर है कि उन्हें कुछ दिख नही रहा| जिससे अव्यवस्था दिन पर दिन बढती जा रही है| योगी सरकार की मंत्री स्वाती सिंह ने बीते 7 मई 2017 को मंडी परिसर का औचक निरीक्षण कर मंडी में जल भराव को देखते हुये कड़ी नाराजगी ब्यक्त की थी| उन्होंने मंडी सचिव धर्मेन्द्र यादव को निलंबित करने की चेतावनी भी जारी की गयी| इसके साथ ही साथ उन्होंने सुधार के लिये 24 घंटे का समय भी दिया था| लेकिन इसके बाद भी मंडी की दशा सुधरी नही बल्कि बिगड गयी|

मंडी की हर सड़क तालाब बन गयी है| लेकिन उसको साफ करने वाला कोई नही |यह मंडी आलू बिक्री के मामले में देश में चर्चित है| यंहा से बिक्री किया हुआ आलू विदेशो में तक जाता है| लेकिन मंडी सचिव की मनमानी के चलते मंडी अपनी सुन्दरता खो चुकी है| बीजेपी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का कहना है कि बहुत जल्द मंडी सचिव की लापरवाही के मामले में कार्यवाही होगी |