खुदाई में अष्ट धातु के सिक्को से भरी मटकी मिली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम बैरमपुर में मनरेगा के द्वारा किये जा रहे चकरोड निर्माण के दौरान मजदूरों को खुदाई के दौरान 55 सिक्के बरामद हुये | जिनमे से कुछ सिक्के लेकर मजदूर भाग भी गये थे| जिसे बाद में पुलिस ने कब्जे में ले लिया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

ग्राम प्रधान मनरेगा के द्वारा चकरोड निर्माण कार्य करा रहे थे| जिसमे उमेश, शिवकुमार, कबीर कुमार, आशाराम, यशवीर सहित कई मजदूर कार्य कर रहे रहे| खुदाई के दौरान मजदूर कबीर के फाबडे अचानक मटकी टकरायी| कबीर ने जब देखा तो उसकी आंखे फटी रह गयी | जमीन में एक अष्ट धातु के सिक्को से भरी मटकी दबी थी| खबर लगते ही मजदूर सिक्को पर टूट पड़े और 36 सिक्के लेकर फरार हो गये| घटना की सूचना पर तहसीलदार व थानाध्यक्ष सुशील गुप्ता मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| पुलिस ने सिक्का लेकर भागे मजदूरों को दबोच लिया | उनके पास से 36 सिक्के भी बरामद कर लिया| इसके बाद पुलिस ने मौके से 19 सिक्के और बरामद कर लिये|

कुल मिलाकर खुदाई में 55 अष्ट धातु के सिक्के पुलिस के कब्जे में ले लिये| थानाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि सभी 55 सिक्के बरामद कर लिये गये है| मजदूरों से पूंछतांछ की जा रही है|