एबीवीपी के अभ्यास वर्ग में बने जिले से चार संगठन मंत्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के प्रदेश अभ्यास वर्ग के समापन के दौरान जनपद से चार संगठन मंत्री बनाये गये| इसके साथ ही साथ संगठन और और मजबूत करने के निर्देश भी जारी किये गये|
नगर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में चल रहे अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आम्वेकर ने छात्र व छात्राओ को दिशा निर्देश दिये| वर्ग में अभिषेक वाथम को विभाग प्रमुख बनाया गया| वही आकाश वाजपेयी को जिला संयोजक व एसएसडी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी| सौदान सिंह को जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौपी गयी| वही जिले से 4 संगठन मंत्री भी बने|

व्यवस्था प्रमुख दिलीप भारद्वाज ने सभी से परिचय कराया | उनका स्वागत भी किया गया| सह व्यवस्था प्रमुख अभिषेक वाथम, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य रोहित दीक्षित, नगर मंत्री आदित्य परख, हिमांशु शर्मा, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे|