डीजे पर विवाद में दूल्हे के भाईयों को पीटा, लूट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद : राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बरुआ में आयी बारात में डीजे पर डांस को लेकर बराती व घरातियों में जमकर विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया की दुल्हे के चचेरे भाईयों को जमकर पीटा गया| वर पक्ष ने मारपीट करने वालो पर नकदी और चेन लूटने का आरोप भी लगाया है|

जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव विचपुरी निवासी अजय चौहान अपने परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर एसपी दयानंद मिश्रा से उनके कार्यालय में मिलने पंहुचे| एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में उन्होंने कहा कि वह अपने चचेरे भाई देवेंद्र की बरात में राजेपुर के गांव बरुआ में आये हुये थे| तभी बरात पंहुचने के बाद वह लोगो डीजे देखने लगे| उनके चाचा का पुत्र रमेश डीजे पर डांस कर रहा था| तभी कन्या पक्ष के युवको से विवाद हो गया| तभी वह लोग अपनी कार से चल दिये गाँव के बाहर जाते ही विवाद करने वाले तकरीबन आधा दर्जन लोगो ने उन्हें घेर कर मारपीट कर दी|

उसके पास रखे 25 हजार रूपये व चेन लूट ली | सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने घायलों का मेडिकल नही कराया| कराया| एसपी ने प्रकरण की जाँच के आदेश थानाध्यक्ष को दिये|