करंट से महिला सहित दो की गयी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सत्तार नगर निवासी 20 वर्षीय अरुण पुत्र सज्जन की बिजली के करंट से मौत हो गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया|

अरुण सुबह पेशाब करने के लिये गया था| तभी टूटे पड़े बिजली के तार के सम्पर्क में आने से उसको जोरदार करेंट लग गया| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| परिजन उसे लेकर अस्पताल पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया| माँ छल्लो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया| जिससे पुलिस लौट गयी|

राजेपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी 30 वर्षीय सिमरन उर्फ़ रबीना पत्नी संजीब कुमार अपने घर में तार पर कपड़े सुखा रही थी तभी अचानक करंट आ जाने से वह गम्भीर हो गयी| पति संजीब उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया|