पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों में भिंडत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर के मोहल्ला कछियाना में जलभराव व सुलभ शौचालय कब्जा किये जाने के चलते नागरिको ने जाम लगा दिया | जिससे काफी देर तक कादरी गेट मार्ग नरकसा के निकट जाम रहा| बाद में पुलिस ने पंहुचकर समझाबुझा कर जाम खुलाया| लेकिन पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया| कुछ लोगो ने हाथपाई भी कर दी|बुधवार सुबह लगभग एक सैकड़ा महिला, पुरुष व बच्चो ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी| उन्होंने नरकसा पर जाम लगा दिया| जाम लगाये लोगो ने कहा कि पालिका व डूंडा के द्वारा लगभग 20 वर्ष पूर्व मोहल्ले की सुबिधा के लिये नाले के पीछे सुलभ शौचालय का निर्माण कराया था| जिसमे सभी मोहल्ले के लोग शौच जाते थे| वर्तमान समय में उसकी देखरेख ना होने से वह खस्ता हाल में है| जिसे मोहल्ले के की कुछ लोगो ने कब्जा कर लिया है उसकी दीवारे भी तोड़ी जा रही है| लोगो ने यह भी कहा कि मोहल्ले में पानी का ऊचित निकास नही है| जिससे जल भराव की समस्या है| लोगो ने पलिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की|

जाम की सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार मौके पर पंहुचे और समझा बुझा कर जाम खुला दिया| जिसके बाद पुलिस चली गयी| पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली देने का आरोप लगाया और जमकर भिडंत हो गयी कुछ की आपस में खीचतान भी हुई|

चौकी इंचार्ज ने बताया कि समस्या से पालिका को अवगत करा दिया गया है| पलिका की देखरेख में ही समस्या का समाधान हो सकेगा|