गंगा दशहरा पर लाखो ने लगायी आस्था की डुबकी

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: आज गंगा दशहरा है| गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है| पांचाल घाट, किला घाट, बरगदिया घाट पर गंगा स्नान करने वाले श्रधालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है| वहीं श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा कर भगवान विष्णु और मां गंगा की आराधना कर रहे हैं|

गंगा दशहरे के दिन लोग गंगा या फिर किसी पवित्र तीर्थ स्थान में स्नान और दान पुण्य करते हैं| श्रद्धालु गंगा दशहरे पर केला, नारियल, अनार, सुपारी, खरबूजा, आम, जल भरी सुराई, हाथ का पंखा आदि चीजों का दान करते दिखे| शनिवार तड़के से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने लगे| सूरज निकलने से पहले ही लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी|