पुलिस चौकी के पास सैनिक भाईयों के मकान में लाखो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरो ने शहर कोतवाली क्षेत्र के अंगूरीबाग़ स्थित पुलिस सहायता केंद्र के निकट सैनिक रामकुमार व आत्माराम पुत्र सीताराम के मकान में बीती रात ताला तोड़कर लाखो के नकदी जेबर चोरी कर लिये गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

राजकुमार व उनके भाई आत्माराम वर्तमान में बंगलौर में सेना में तैनात है| राजकुमार की पत्नी प्रेमवती शहर कोतवाली क्षेत्र के अंगूरी बाग़ में मकान बनाकर रह रही है| प्रेमवती लगभग एक सप्ताह पहले अपने गाँव मानपारा पचदेवरा हरदोई चली गयी थी| चोरो ने मौका देखकर उनके घर के मुख्य गेट का ताला तोडा और अंदर तीन कमरों का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से आदि का ताला तोड़कर लाखो के नकदी जेबर पार कर लिये|

सुबह घटना की सूचना पुलिस ने राजकुमार के भाई पातीराम को दी| जो निकट के ही एक मकान में रहते है| प्रेमवती को भी घटना से अवगत कराया गया| मकान मालिक के किसी सदस्य के घर पर ना होने से चोरी गये सामान का पता नही चल सका| स्थानीय लोगो ने पुलिस की लापरवाही का अरोप्न लगाया है|