पेट्रोल पंप मालिक की कार पेंड से भिड़ी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र जेएनवी रोड निवासी प्रवीन कटियार बीती सोमबार की रात अपने घर जा रहे थे| तभी उनकी कार को किसी ने पीछे से टक्कर मार दी| जिससे कार अनियंत्रित होकर पेंड से टकरा गयी| प्रवीन कटियार ने उन्हें अगवा करने का शक जताया है|
प्रवीन कटियार का सेन्ट्रल जेल चौराहे पर पेट्रोल पम्प है| जंहा से वह बीती रात अपने घर जेएनबी रो दजा रहे थे| जब वह रखा तिराहे के निकट पंहुचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेंड से टकरा गयी| जिससे प्रवीन गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| स्थानीय लोगो ने मदद कर प्रवीन को आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| घायल प्रवीन के अनुसार उनके पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी| जिससे उनकी कार पेंड से भिड गयी| कार सबार लूट करने के प्रयास में थे लेकिन पीछे से कुछ पुलिस कर्मियों के आ जाने से घटना बच गयी| वह पेट्रोल पम्प से हिसाब लेकर लौट रहे थे|
कोतवाल अनूप निगम ने बताया की कार का टायर फटा था जिस कारण घटना हुई| घायल प्रवीन के पास रिवाल्वर व रूपये थे जिन्हें परिजनों को दे दिया गया|| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|