पुलिस ने रात भर युवक को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के दीवान मुबारिक निवासी उदय पुत्र ब्रह्मानंद ने एसपी से तिकोना चौकी पुलिस की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है| उदय के अनुसार पुलिस ने रात भर उसे पीटा है|
उदय राजपूत ने एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अपना काम करके रात को घर जा रहा था| तभी अनिल गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र ने उसे रोंक लिया और उसके साथ विवाद करने लगे| इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर तिकोना चौकी के अंदर ले गये| जंहा चौकी इंचार्ज दिनेश भारती व दो सिपाहियों ने मिलकर अनिल गुप्ता के साथ उसकी पिटाई कर दी| पुलिस ने रात भर उसे पीटा|
पीड़ित ने बुधवार को एसपी से दरोगा व अन्य पुलिस कर्मियों की शिकायत की| एसपी ने जाँच कराकर कार्यवाही का भरोसा दिया है| तिकोना चौकी इंचार्ज दिनेश गौतम ने बताया कि उदय दारू के नशे में विवाद कर रहा था| उसे रोकने पर पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की| रात में ही उसका मेडिकल भी कराया था| बाद में शांति भंग में चालन भी किया गया था| उसके साथ मारपीट की बात गलत है|