कोतवाली मे हुई प्यार की जीत, वरमाला और विदाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद : कोतवाली फ़तेहगढ़ शुक्रवार को दो दिलो के मिलन की गवाह बनी | जंहा बीते काफी समय से अलग चल रहे पति-पत्नी को दोबारा वरमाला पहनाकर विदा किया गया| इसमे दोनों के रिश्तेदारों के साथ ही साथ पुलिस कर्मी भी शामिल हुये| कोतवाल में मिष्ठान वितरण किया|
प्राथमिक विद्यालय खुदागंज के प्रधानाध्यापक विजय कुमार की पुत्री 22 वर्षीय सुजाता प्रेम सम्बन्ध क्षेत्र के ही मोहल्ला ग्वालटोली निवासी विमल कुमार से हो गये थे| दोनों ने 11 जुलाई 2016 आर्यमन्दिर में प्रेम विवाह भी कर लिया| लेकिन दोनों परिवारों के राजी होने के बाबजूद भी युवती का चाचा विनय कुमार को एतराज था| जिसके विरोध के कारण दोनों एक साथ नही रह पाये| शुक्रवार को सुजाता व विमल कोतवाली फतेहगढ़ पंहुच गये| उन्होंने पुलिस से अपनी प्रेम कथा खुलकर बतायी| पुलिस ने पूरा मामला समझने के बाद कोतवाली में ही दोनों के परिवारों को बुला लिया|
पुलिस ने सामने ही दोनों परिवारों की सहमति से दोबारा विवाह हुआ| दोनों के वरमाला डाली गयी| पुलिस कर्मियों ने मिष्ठान वितरण किया|