सपा अपने सदस्य बनाने में झोक रही ताकत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: सपा के सदस्यता अभियान में बुधवार को पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल ने सक्रिय सदस्य बनाने पर जोड़ दिया और पिछली सरकार की उपलब्धियों को गिनाया| कमालगंज में भी पूर्व मंत्री विजय बहादुर अरशद जमाल के साथ सदस्यता अभियान में रहे|
शहर के बढ़पुर स्थित एक विधालय में आयोजित सदस्यता अभियान में पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी सपा की सदस्यता ले जिससे पार्टी को ताकत मिले| उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 15 जून तक चलेगा| फर्रुखाबाद में रिकार्ड सदस्य बनाये जायेंगे| जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कहा कि सपा सरकार ने जनता से जुड़े हुये फैसले लिये| जिससे आम जनता को लाभ हुआ| युवाओ के लिये भी सपा सरकार में कई महत्वपूर्ण योजनाये चली| जिसका लाभ जनता को मिला| उन्होंने कार्यकर्ताओ को सदस्यता में तेजी लाने के निर्देश दिये| वही पार्टी ने कमालगंज, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद, कायमगंज, कंपिल के सदस्यता प्रभारी भी नियुक्त किये है|
जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, पूर्व जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, शैलेन्द्र यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे|