सराह में जल्द बनेगा नया पुलिस थाना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व् एसपी सुभाष सिंह बघेल ने थाना राजेपुर का निरीक्षण किया | जिसमे उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही साथ थाने को मॉडल बनाने के निर्देश भी दिये| उन्होंने थाने से सम्बन्धित अभिलेख भी देखे| कमी मिलने पर सीओ देवेन्द्र सिंह की क्लास भी लगा दी| एसपी ने बताया इ जल्द सराह में नया थाना बनेगा|
शनिवार को सुबह डीएम-एसपी थाने का औचक निरीक्षण करने पंहुचे| एसपी ने अभिलेख चेक किये| कमीयां मिलने पर सीओ देवेन्द्र सिंह की क्लास भी लगा दी| इसके साथ ही पूरे वर्ष में दर्ज हुये मुकदमे के बारे में जानकारी की| वही जिलाधिकारी ने कार्यवाहक एसओ सीएल दिवाकर से कहा की 323 व 504 के मामलो में विशेष ध्यान दे| इसके साथ ही साथ उन्होंने थाने को मॉडल बनाये जाने के भी निर्देश दिये| थाने की सफाई कर्मी शांति देवी ने शिकायत कर कहा कि उसे तीन माह से वेतन ही नही मिला| अधिकारियों ने उसे भरोसा दिया| एसपी ने बताया की सराह में नया थाना बनेगा| जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है| वही दोनों अफसरों ने ग्रामीणों की समस्या भी सूनी और उसके निराकरण के निर्देश भी अफसरों को दिये|शौचालय ना बनने पर प्रधानपति की क्लास
थाने का निरीक्षण करने के बाद डीएम-एसपी कड़क्का बाँध का निरीक्षण करने पंहुचे| उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शौचालय बने है| तो ग्रामीणों ने बना कर दिया |जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधान पति अंनगपाल की क्लास लगा दी| इसके साथ ही चेतावनी देते हुये कहा कि जल्द शौचालयों का निर्माण किया जाये| इसके साथ ही वीरपुर, इमामपुर पमारान, वीरसिंहपुर सहित बाँध के किनारे के कई गाँव भी देखे और अवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये|