ब्रेकिंग: गंगा में बाल खेलने में पांच बाल-बाल बचे, टैक्सी चालक की डूबकर मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर गंगा में गेंद खेल रहे टैक्सी चालक कि डूबकर मौत हो गयी| जबकि पांच बाल-बाल बच गये| पुलिस ने मृतक को लोहिया अस्पताल पंहुचाया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी 20 वर्षीय रोहित पुत्र रामनिवास अपने साथी अंकित गुप्ता, निमिष गुप्ता, मधुर गुप्ता, विशाल वर्मा, विनय गुप्ता के साथ पांचाल घाट पर गंगा नहाने गया था| गंगा नहाने के दौरान सभी गंगा में गेंद खेल रहे थे| तभी गेंद गहरे पानी में चली गयी| रोहित उसे लेने के लिये जैसे हो आगे बढ़ा तो गहरे पानी में डूबने लगा| तभी उसके साथ निमिष व मधुर उसे बचाने के लिये गये| वह भी गंगा में डूबने लगे|
यह देखकर एक नौका चालक ने निमिष व मधुर को बचा लिया जबकि रोहित की हालत जादा खराब हो गयी | पांचाल घाट चौकी के दरोगा अंगद सिंह रोहित को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा उसे डॉ० प्रदीप सिंह ने मृत घोषित कर दिया | मृतक के ताऊ अबधेश ने बताया की रोहित टैक्सी चलाने का कार्य करता था| उसके पिता रामनिवास कालोनी में ही परचून कि दुंकन खोले है| रोहित पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था|
रोहित की मौत कि सूचना मिलने रोहित कि माँ नीलम मौके पर पंहुची| जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| कोतवाल डीके सिंह भी लोहिया अस्पताल पंहुचे और परिजनों ने पूंछतांछ की|