मतभेदों में फंसा व्यापार मंडल के पालिका चुनाव का फैसला

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पालिका चुनाव के लड़ने के फैसले की खबर जेएनआई में प्रकाशित होने के बाद ही रायता फ़ैल गया | नगर कमेटी के फैसले को जिला कमेटी ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है| और उसे पूरी तरह अबैधानिक बताया है|

नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष इखलाक खां व नगर महामंत्री राकेश सक्सेना के द्वारा जारी किये गये प्रेस नोट को लेकर मतभेद मनप गया है| नगर कमेटी के द्वारा यह निर्णय लिया गया की आने वाला पालिका चुनाव में अपने प्रत्याशी लडायेगी| इस निर्णय पर जिला कमेटी मे मतभेद पैदा हो गया है|

यूपी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा (बॉबी० ने कहा है कि इस सम्बन्ध में उनसे कोई राय नही ली गयी| व्यापार मंडल कोई चुनाव नही लड़ता| यह पूरी तरह अबैध है| वह इस फैसले के साथ नही है| प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा है कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दी गयी| व्यापार मंडल कोई चुनाव नही लड़ता है| यदि नगर कमेटी ने यह फैसला लिया है तो यह उचित नही है | नगर कमेटी से वार्ता की जायेगी|