52 हजार किसानमित्रों को रोटी के लाले

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) किसान मित्र वेलफेयर एसोशिएशन की बैठक राजकीय उपसम्भाग कायमगंज में जिलाध्यक्ष अरबिन्द राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। किसानमित्रों की समस्याओं पर हर सम्भव संघर्ष करने की बात कही गई। इस अवसर पर कायमगंज कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अरबिन्द राजपूत ने कहा कि किसानों को सहयोग एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पूर्व में भाजपा सरकार ने किसान मित्र योजना शुरू की थी। जिस पर दो वर्षों बाद बसपा सरकार ने रोक लगा दी थी। सपा सरकार ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे 52 हजार किसान मित्र भुखमरी की कगार पर पहुंच गये। नई सरकार से योजना को फिर चालू कराने की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने कायमगंज कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया।

जिसमें अध्यक्ष सर्वेन्द्र सिंह,महामंत्री अशोक कुमार,उपाध्यक्ष जसवीर सिंह,सचिव सुरजीत गंगवार,कोषाध्यक्ष किशनपाल,संगठन मंत्री विजय कुमार,मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार व सुरेन्द्र कुमार,पारस मणि,अमर सिंह,अनिल कुमार आदि को कार्यकारिणी सदस्य चयनित किया।