शव स्टेशन पर ताल डाल संविदा कर्मी धरने पर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) विधुत शव स्टेशन पर ताला डालकर संबिदा कर्मी धरने पर बैठ गये है| उनकी मांग है की उनका मानदेय अभी तक नही मिला| इसके साथ ही साथ और कई मांगे पूरी ना होने तक विधुत सप्लाई पूरी तरह से बंद रखने की चेतावनी दी गयी है|

क्षेत्र के कानपुर रोड पर स्थित विधुत शव स्टेशन पर सोमबार सुबह संबिदा कर्मी भड़क गये| उन्होंने आरोप लगाया की उनके पांच विधुत कर्मी काम करते समय झुलस गये थे| जिन्हें अभी तक सरकार या विभाग से कोई सहायता नही मिली| इसके साथ ही साथ उन्होंने अपने मानदेय का जल्द भुगतान करने की भी मांग रखी| बिजली घर का ट्रिपिंग सिस्टम सही किया जाये| वही सुरक्षा उपकरणों को उपलब्ध कराया जाये|

आक्रोशित संबिदा कर्मियों ने शव इस्टेशन पर ताला डाल कर उसके बाहर धरने पर बैठ गये और नारेबाजी शुरू कर दी| श्री कृष्ण, असलम, कंचन प्रकाश आदि मौजूद रहे|