कम्प्यूटर व इंटरनेट से होगा भ्रष्टाचार का खात्मा

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS Politics-BJP

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि कम्प्यूटर व इंटरनेट से भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। इसके साथ ही सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का जनता को इंटरनेट के माध्यम से शीघ्र लाभ मिलेगा।

विधायक सुशील शाक्य ने राजेपुर कोआपरेटिव बैंक के पास कम्प्यूटर सेन्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बराबर बेरोजगारों को कम्प्यूटर द्वारा रोजगार दे रही है। कम्प्यूटर व इंटरनेट से भ्रष्टाचार दूर हो रहा है। इसके साथ ही सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता को इंटरनेट के माध्यम से त्वरित मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कम्प्यूटर शिक्षा सभी के लिए आवश्यक है वह भी एक घंटे कम्प्यूटर शिक्षा लेंगे।

एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा को देखते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में कम्प्यूटर संस्थान खोला है। इससे गांव की लड़कियां भी कम्प्यूटर शिक्षा ले सकती हैं। आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि सभी को समान रूप से कम्प्यूटर शिक्षा दी जायेगी। विवेक सिंह ने कम्प्यूटर के बारे में बताया व कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। अमित, बंटू आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।