शौच गये वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुड़ेरा निवासी 65 वर्षीय तेजराम यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पत्नी ने बताया कि तेजराम सुबह 8 बजे शौच के लिए निकले थे। लेकिन लौटकर नहीं आये। घर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर उनकी लाश पड़ी मिली। लाश की गर्दन पर निशान भी मिले। उन्होंने बताया कि बीते एक दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों के साथ तेजराम का विवाद हो गया था। जिसमें लाठी डन्डे भी चले थे। पुलिस ने दोनो तरफ से मुकदमा दर्ज किया था। बाद में शनिवार को समझौता करा दिया गया। रविवार को सुबह तेजराम की लाश घर से 100 मीटर की दूरी पर मिली। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर भी दी गयी।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमृतपुर प्रीतम सिंह मौके पर पहुंचे और दरोगा हरिओम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।